अंधकार की रानी: वैंपायर का श्राप" Ek bootiya kahani
वेंसन की अंतिम चुनौती"
यह कहानी एक बहादुर युवक वेंसन की है, जिसे लोग 'भूत पकड़ने वाला' के नाम से जानते थे। वेंसन निडर और बुद्धिमान था और जंगली इलाकों में जाकर भूतों और बुरी आत्माओं को पकड़ने के लिए प्रसिद्ध था। एक दिन उसे एक गाँव से खबर मिली कि वहाँ एक खतरनाक वैंपायर का आतंक है, जो गाँव वालों को प्रताड़ित कर रहा है और हर रोज़ किसी न किसी को गायब कर रहा है।
वेंसन ने उस वैंपायर को पकड़ने और मारने के लिए गाँव जाने का फैसला किया, क्योंकि इसके बदले उसे एक मोटी रकम देने का वादा किया गया था। वह अपने साथी के साथ गाँव की ओर निकल पड़ा, जो उसे भूतों और आत्माओं के बारे में जानकारी देता था। रास्ता कठिन था और दो दिन के बाद वे थक गए, तो उन्होंने रास्ते में ही रात बिताने का सोचा। तभी एक सुंदर लड़की तान्या उनके सामने आई और वेंसन को बताया कि वह रास्ता भटक गई है और उसी गाँव की ओर जा रही है जहाँ वे जा रहे थे।
वेंसन को शक हुआ, लेकिन लड़की की सुंदरता से प्रभावित होकर उसने उसे अपने साथ चलने की इजाजत दी, जबकि उसका साथी उसे सावधान रहने की चेतावनी दे रहा था। गाँव पहुंचने पर लड़की गायब हो गई, और गाँव वालों ने वेंसन और उसके साथी को बताया कि तान्या ही वह श्रापित वैंपायर है जिसे उन्होंने गाँव के बाहर तांत्रिक विधि से रोका था। अब वैंपायर के वापस आने से गाँव पर बड़ा संकट आ गया था।
गाँववालों ने बताया कि तान्या एक बहुत ही खतरनाक वैंपायर है, जो अपने साथ और भी आत्माओं को जगा सकती है, और अब सिर्फ एक ही तरीका बचा था उसे रोकने का — उसे जाल में फंसाकर उसके गले से श्रापित ताबीज निकालकर उसे जलाना। अब वेंसन और उसका साथी इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार थे।
आगे की कहानी में वेंसन, उसका साथी और गाँववालों का तान्या के साथ क्या हुआ, यह जानने के लिए बने रहिए!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें